शेखपुरा: दो गाड़ियों की भयानक टक्कर में 6 की मौत – CM नीतीश ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज का दिया आदेश

Tuesday, Nov 25, 2025-08:46 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा जिले के मनियांडा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static