Dharmendra Death: धर्मेंद्र के निधन पर CM Nitish ने जताया शोक, बोले- फिल्म जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

Monday, Nov 24, 2025-04:15 PM (IST)

Dharmendra Death: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र ( Bollywood Actor and Former MP Dharmendra) के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है।

धर्मेंद्र का निधन फिल्म जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति- Bihar CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० धर्मेन्द्र हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद (लोकसभा) के सदस्य रह चुके थे। उन्हें 2012 में भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से फिल्म जगत एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

जानकारी हो कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके देहांत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 10 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था बाद में उन्हें घर लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static