VIDEO: जबलपुर में छात्र राजनीति.. फिर देश में जमाई धाक.. कुछ ऐसा था शरद यादव का राजनीतिक सफर
Friday, Jan 13, 2023-05:17 PM (IST)
पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का बीते गुरुवार की रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राजनीति में उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती रही है। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी, अमित शाह, मनोहर लाल खट्टर, चिराग पासवान जैसे कई बड़े नेताओं ने शोक जताया। राजनीति की पहली सीढ़ी कही जाने वाली छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराने वाले शरद यादव बिहार की सत्ताधारी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। सात बार लोकसभा में पहुंचने वाले शरद यादव के राजनीतिक सफर पर एक नजर...