पटना पुलिस की बड़ी सफलता, दीघा थाना क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी रौशन उर्फ डेविड गिरफ्तार

Saturday, Aug 16, 2025-06:31 PM (IST)

पटना:राजधानी पटना पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के बाद बड़ी कामयाबी मिली है। दीघा थाना पुलिस ने अपने टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी रौशन उर्फ डेविड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 15 अगस्त की शाम करीब 4:05 बजे नाच बगीचा इलाके से दबोचा।

कई गंभीर मामलों में वांछित

पुलिस के अनुसार, रौशन उर्फ डेविड पर लूट और धोखाधड़ी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले इस प्रकार हैं—

  • दीघा थाना कांड संख्या 892/23 (10 नवंबर 2023), धारा 420/392 भादवि।
  • दीघा थाना कांड संख्या 885/23 (08 नवंबर 2023), धारा 392 भादवि।
  • दीघा थाना कांड संख्या 795/24 (01 नवंबर 2024), धारा 109/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट।

गिरफ्तारी अभियान में दीघा थानाध्यक्ष पु.नि. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम में पु.अ.नि. प्रवीण कुमार उपाध्याय, पु.अ.नि. प्रीतम कुमार, पु.अ.नि. अरुण कुमार यादव, स.अ.नि. मधुसूदन कुमार, सि. जितेन्द्र लाल, सि. मुरारी पासवान और सि. अवधेश पासवान शामिल रहे।

पटना पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जल्द ही बाकी अपराधकर्मियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static