Patna Crime News: पटना में अपहरण कांड का खुलासा, पुलिस ने पकड़े तीन नामजद अपराधी
Thursday, Aug 07, 2025-11:18 PM (IST)

पटना:पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अपहरण कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 6 अगस्त को दर्ज किया गया था, जिसमें वादी बादल कुमार ने अपने भाई विशाल कुमार के अपहरण और मारपीट की शिकायत की थी।
बादल कुमार के अनुसार, उनके भाई विशाल कुमार के साथ दल्लुचक चरघरवा मोड़ के पास मारपीट की गई और फिर उन्हें जबरन उठा लिया गया। इस सिलसिले में खगौल थाना में कुल आठ नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी (खगौल थाना कांड सं. 256/25)।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधानकर्ता एवं अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- रौशन कुमार, पिता- उदय साह, निवासी- दल्लुचक, थाना खगौल
- रोहित कुमार, पिता- मनोज पासवान उर्फ ललन पासवान, निवासी- न्यू कॉलोनी, थाना खगौल
- गोलू कुमार उर्फ बड़ा गेल दोनो, पिता- हरेन्द्र प्रसाद उर्फ राजेन्द्र प्रसाद, निवासी- दल्लुचक, थाना खगौल
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
- पु.अ.नि. विकास कुमार (अनुसंधानकर्ता)
- पु.अ.नि. संजीव कुमार
- पु.अ.नि. अरविन्द कुमार
- पु.अ.नि. नीतिश कुमार
- पु.अ.नि. सुनील कुमार
- स.अ.नि. सविता कुमारी
- सि.4514 लालू कुमार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस की तत्परता की सराहना भी की जा रही है।