आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, सुबह इस हाल में आया नजर तो देख निकल पड़ी सबकी चीखें

Saturday, Feb 28, 2026-02:10 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका के पति और परिजनों ने बेरहमी से पीटा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दिव्यांग युवक शैलेंद्र कुमार सिंह के रुप में हुई है। मृतक के परिजनों के अनुसार, गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ उसका लंबे समय से फोन पर संपर्क था। शुक्रवार की देर रात महिला ने फोन करके शैलेंद्र को अपने घर बुलाया था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसके घर पहुंचा तो वहां मौजूद महिला के पति दद्दू मिश्रा और अन्य परिजनों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक शैलेंद्र की मौत हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी पति दद्दू मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static