खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन हुए भयानक हादसे का शिकार, रात भर टॉर्च लेकर ढूंढते रहे माता-पिता; सुबह इस हाल में मिली लाश

Wednesday, Apr 08, 2026-11:44 AM (IST)

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक हादसे ने पल भर मे ही माता-पिता को उम्रभर का सदमा दे दिया। तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और पीड़ित माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा टोले बरछीवीर गांव की है।  मृतकों में 5 वर्षीय वैष्णवी कुमारी और उसका 3 वर्षीय छोटा भाई रंजन कुमार शामिल हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उनके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे गांव में बने एक गहरे गड्ढे की ओर चले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय छोटा भाई रंजन अचानक पानी में फिसल गया होगा। उसे डूबता देख बड़ी बहन वैष्णवी ने साहस दिखाते हुए उसका हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की होगी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों मासूम तालाब में डूब गए।

रात भर ढूंढते रहे परिजन, सुबह गड्ढे से निकले शव

जब शाम ढलने के बाद भी बच्चे घर नहीं लौटे, तो मां पलक देवी और पिता विक्की सिंह की बेचैनी बढ़ने लगी। ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिला। पूरी रात जागकर तलाश करने के बाद, बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर गांव के किनारे वाले गड्ढे पर पड़ी, तो वहां दोनों मासूम भाई-बहन के शव तैरते हुए मिले। अपने बच्चों के शवों को देखकर माता-पिता की चीखें निकल गई। मंजर देख लोग भी सिहर उठे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static