"नीतीश कुमार की समाधान यात्रा है व्यवधान यात्रा"...BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने किया कटाक्ष

1/7/2023 2:54:21 PM

समस्तीपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) व्यवधान यात्रा है। रूडी ने शुक्रवार को यहां कर्पूरी सभागार मे विजन बिहार मंच की ओर से बिहार के पिछड़ेपन पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि गलत नितियों के कारण आज प्रदेश विकास के मामले मे देश में सबसे पिछड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास का व्यवधान उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण प्रदेश के चार करोड़ लोग बिहार से पलायन कर गए है।

भाजपा सांसद ने बिहार मे शुरू हो रहे जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) में प्रदेश से पलायन हुए लोगों की जाति और कब से प्रदेश छोड़ा इनकी भी गणना कराने की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने कहा कि बिहारी पूरे भारत का विकास कर रहे है लेकिन बिहार क्यों पिछड़ रहा है यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा है।

इस परिचर्चा को विजन बिहार मंच के संस्थापक सदस्य शंकर झा आजाद, यशवंत सिंह, विनोद सम्राट, उदयशंकर सिंह, विवेकानंद सिंह एवं समस्तीपुर नगर निगम के उप मेयर रामबालक पासवान ने भी संबोधित किया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static