Bihar Election 2025: क्या वाल्मीकि नगर सीट पर कब्जा कायम रख पाएंगे धीरेंद्र प्रताप सिंह? ।। Valmiki Nagar Assembly Seat
Wednesday, Apr 30, 2025-05:57 PM (IST)
Valmiki Nagar Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों (Bihar Election 2025) में से एक वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट भी है। पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और बिहार के सुदूर उत्तर में स्थित है। बता दें कि परिसीमन के बाद साल 2008 में यह विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। साल 2010 में इस सीट पर हुए चुनाव में जेडीयू के राजेश सिंह विधायक चुने गए थे, लेकिन 2015 में हुए चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन के बावजूद यह सीट महागठबंधन के खाते में नहीं गई। इस सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही थी लेकिन जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई और निर्दलीय उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह इस सीट से विधायक चुने गए थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार इरशाद हुसैन दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं 2020 के चुनाव में जेडीयू की टिकट पर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फिर से जीत हासिल की थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू की तरफ से धीरेंद्र प्रताप सिंह ही यहां से किस्मत आजमा सकते हैं।
एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर।। Bihar Election
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर में जेडीयू उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 74 हजार नौ सौ छह वोट लाकर जीत हासिल की थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेश सिंह को 21 हजार पांच सौ 85 वोट के बड़े अंतर से मात दे दी थी। वहीं जाप उम्मीदवार सुमंत कुमार 18 हजार चार सौ नौ वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर।। Bihar Election
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार इरशाद हुसैन को 33 हजार पांच सौ 80 वोट से हराकर जीत का परचम लहराया था। धीरेंद्र प्रताप सिंह को कुल 66 हजार आठ सौ 60 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे इरशाद हुसैन को कुल 33 हजार दो सौ 80 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएलएसपी के सुरेंद्र प्रसाद को कुल 32 हजार सात सौ चालीस वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे।। Bihar Election
वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नज़र डालें तो इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राजेश सिंह ने जीत हासिल की थी। राजेश सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार कुशवाहा को 14 हजार छह सौ 71 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। राजेश सिंह को कुल 42 हजार दो सौ 89 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के मुकेश कुमार कुशवाहा को कुल 27 हजार छह सौ 18 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के धीरेंद्र प्रताप सिंह को 20 हजार आठ सौ 66 वोट मिले थे।
2025 के विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह वाल्मिकी नगर सीट से किस्मत आजमा सकते हैं। धीरेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी,लोजपा,उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी का भी समर्थन मिलेगा। वहीं महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस एक बार फिर वाल्मीकि नगर सीट पर दावा ठोक सकती है।