Kuchaikote Assembly Seat: कुचायकोट विधानसभा सीट पर अमरेंद्र पांडे को हराना है मुश्किल।। Bihar Election 2025
Saturday, Jun 07, 2025-05:58 PM (IST)
Kuchaikote Assembly Seat: कुचायकोट विधानसभा सीट गोपालगंज लोकसभा के तहत आता है....1951 में ही कुचायकोट सीट अस्तित्व में आ गया था....1951 में इस सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट शिवकुमार पाठक ने जीत हासिल की थी। वहीं 1957 में हुए चुनाव में कुचायकोट सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट वाचस्पति शर्मा ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। 1962 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर शिवकुमार पाठक ने सभी विरोधियों को शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी। 1967 में कुचायकोट से निर्दलीय कैंडिडेट एन राय ने सभी विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं 1969 और 1972 के विधानसभा चुनाव में कुचायकोट से नगीना राय ने ही जीत का परचम लहराया था। 1969 में जाप के टिकट पर नगीना राय ने विरोधियों को मात दे दिया था। वहीं 1972 में जहां कांग्रेस के टिकट पर नगीना राय ने जनता का समर्थन हासिल कर लिया था। वहीं कुचायकोट में 2010, 2015 और 2020 में जेडीयू की टिकट पर अमरेंद्र कुमार पांडे ने अपनी जीत का सिलसिला कायम रखी थी।
Kuchaikote Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में कुचायकोट सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार पांडे ने जीत का परचम लहराया था।अमरेंद्र कुमार पांडे को 74 हजार तीन सौ 59 वोट मिला था....तो कांग्रेस कैंडिडेट काली प्रसाद पांडे 53 हजार सात सौ 29 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अमरेंद्र कुमार पांडे ने काली प्रसाद पांडे को 20 हजार छह सौ 30 वोट के बड़े मार्जिन से हरा दिया था। वहीं आरएलएसपी कैंडिडेट सुनीता देवी 33 हजार पांच सौ 33 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
Kuchaikote Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में कुचायकोट सीट से जेडीयू कैंडिडेट अमरेंद्र कुमार पांडे ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र कुमार पांडे को 72 हजार दो सौ 24 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट काली प्रसाद पांडे को 68 हजार छह सौ 62 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमरेंद्र कुमार पांडे ने काली प्रसाद पांडे को 3 हजार पांच सौ 62 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 7 हजार पांच सौ 12 वोटों के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।
Kuchaikote Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में कुचायकोट सीट से अमरेंद्र कुमार पांडे ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र कुमार पांडे को 51 हजार आठ सौ 15 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट आदित्य नारायण पांडे 32 हजार दो सौ 97 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अमरेंद्र कुमार पांडे ने आदित्य नारायण पांडे को 19 हजार पांच सौ 18 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट उमेश प्रधान, 15 हजार छह सौ 15 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
कुचायकोट सीट पर यादव,ब्राह्मण और मुस्लिम वोटर निर्णायक स्थिति में हैं। इन तीनों समूहों की आबादी कुल मिलाकर 35 फीसदी है। इसके अलावा यहां कोइरी वोटर भी अच्छी संख्या में हैं। 2020 के चुनाव में आरएलएसपी की कैंडिडेट सुनीता देवी ने 33 हजार से ज्यादा वोट हासिल किया था। इस बार उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के साथ हैं। इसलिए 2025 के चुनाव में कुचायकोट सीट पर जेडीयू उम्मीदवार का पलड़ा बहुत भारी नजर आ रहा है।