Bibhutipur Assembly Seat: क्या विभूतिपुर सीट पर फिर से लहराएगा लेफ्ट का लाल परचम?।। Bihar Election 2025

Saturday, Jun 14, 2025-05:13 PM (IST)

Bibhutipur Assembly Seat: विभूतिपुर विधानसभा सीट उजिय़ारपुर लोकसभा के तहत आता है.....1967 के चुनाव में सीपीआई कैंडिडेट पी एस मदन ने विभूतिपुर सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1969 के चुनाव में यहां से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट गंगा प्रसाद श्रीवास्तव ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1972 और 1977 में कांग्रेसी उम्मीदवार बंधु महतो ने विभूतिपुर में जीत हासिल की थी।1980 में सीपीएम कैंडिडेट रामदेव वर्मा ने विभूतिपुर सीट पर विरोधियों को करारी शिकस्त दी थी। 1985 में कांग्रेसी कैंडिडेट चंद्रबली ठाकुर ने यहां हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। 1990,1995,2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में लगातार चार बार यहां से सीपीएम कैंडिडेट रामदेव वर्मा ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 और 2015 में विभूतिपुर सीट से लगातार दो बार जेडीयू लीडर  राम बालक सिंह ने जनता का भरोसा जीता था, लेकिन 2020 के चुनाव में सीपीएम उम्मीदवार अजय कुमार ने यहां पासा पलट दिया था।

PunjabKesari

Bibhutipur Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में विभूतिपुर सीट से सीपीएम उम्मीदवार अजय कुमार ने जीत का परचम लहराया था। अजय कुमार को 73 हजार आठ सौ 22 वोट मिला था तो जेडीयू उम्मीदवार रामबालक सिंह 33 हजार तीन सौ 26 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अजय कुमार ने रामबालक सिंह को 40 हजार चार सौ 96 वोट के बड़े भारी अंतर से हराया था। वहीं एलजेपी उम्मीदवार चंद्रबली ठाकुर 28 हजार आठ सौ 11 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bibhutipur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, साल 2015 के विधानसभा चुनाव में विभूतिपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार रामबालक सिंह ने जीत हासिल की थी। रामबालक सिंह को 57 हजार आठ सौ 82 वोट मिला था तो सीपीएम कैंडिडेट रामदेव वर्मा को 40 हजार छह सौ 47 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामबालक सिंह ने रामदेव वर्मा को 17 हजार दो सौ 35 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रमेश कुमार रॉय, 32 हजार दो सौ 61 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bibhutipur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में विभूतिपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार रामबालक सिंह ने जीत हासिल की थी। रामबालक सिंह को 46 हजार चार सौ 69 वोट मिला था तो सीपीएम कैंडिडेट रामदेव वर्मा ने 34 हजार एक सौ 68 वोट हासिल किया था। इस तरह से रामबालक सिंह ने रामदेव वर्मा को 12 हजार तीन सौ एक वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट रमेश कुमार रॉय, 23 हजार चार सौ 22 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bibhutipur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 के विधानसभा चुनाव में विभूतिपुर सीट से सीपीएम कैंडिडेट रामदेव वर्मा ने जीत हासिल की थी। रामदेव वर्मा को 54 हजार छह सौ 16 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट रामबालक सिंह को 41 हजार आठ सौ 65 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से रामदेव वर्मा ने रामबालक सिंह को 12 हजार सात सौ 51 वोट से हरा दिया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट चंद्र वली ठाकुर, 22 हजार नौ सौ छह वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

विभूतिपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे तय करने में यादव,ब्राह्मण,कुर्मी और मुस्लिम वोटरों की बड़ी अहम भूमिका है। पिछली बार पर विभूतिपुर में लोजपा उम्मीदवार ने 28 हजार आठ सौ 11 वोट काट कर जेडीयू कैंडिडेट को हराने में अहम भूमिका निभाई थी।इस बार लोजपा के एनडीए के साथ गठबंधन होने से चिराग पासवान की इस सीट पर बड़ी अहम भूमिका हो सकती है। हालांकि पिछली बार सीपीएम उम्मीदवार ने बड़े भारी मार्जिन से जीत हासिल की थी। अगर पिछली बार मिले वोट को सीपीएम कैंडिडेट अपने साथ जोड़े रखने में सफल रहे तो इस बार भी विभूतिपुर सीट पर लाल झंडा फहराया जा सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static