Bakhtiyarpur Assembly Seat: बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी का पलड़ा है भारी।। Bihar Election 2025

Saturday, Jul 19, 2025-05:48 PM (IST)

Bakhtiyarpur Assembly Seat: बख्तियारपुर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है....यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है...बता दें कि यह सीट 1967 से ही अस्तित्व में है। इस सीट पर पहली बार 1967 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट धर्मबीर सिंह को जीत मिली थी। 1969 में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और धर्मबीर सिंह दोबारा विधायक चुने गए थे।1972 में सोशलिस्ट पार्टी के भोला प्रसाद सिंह विधायक चुने गए थे। 1977 में कांग्रेसी उम्मीदवार भूदेव सिंह विधायक बने थे।1980 में राम लखन सिंह यादव विधायक चुने गए थे। इस सीट पर 1981 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस इंदिरा के राम जयपाल सिंह यादव विधायक बने थे। इसके बाद 1985 और 1990 में भी राम जयपाल सिंह यादव ही विधायक चुने गए थे, लेकिन दोनों बार वे कांग्रेस की तरफ से मैदान में थे।

PunjabKesari

1995 में जनता दल के ब्रजनंदन यादव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2000 में ये सीट पहली बार बीजेपी के खाते में आई और विनोद यादव विधायक बने थे। 2005 के फरवरी में हुए चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार यादव विधायक चुने गए थे। 2005 के अक्टूबर में यह सीट फिर से बीजेपी के खाते में गई और विनोद यादव एक बार फिर से विधायक बने थे। 2010 में आरजेडी कैंडिडेट अनिरुद्ध कुमार यादव विधायक चुने गए थे तो 2015 में बीजेपी उम्मीदवार रणविजय सिंह यादव ने यहां बाजी पलट दी थी, लेकिन 2020 के चुनाव में फिर से आरजेडी कैंडिडेट अनिरुद्ध कुमार यादव ने फिर से बख्तियारपुर में जीत का परचम लहराया था।

Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बख्तियारपुर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिरुद्ध कुमार को 89 हजार चार सौ 83 वोट मिला था तो बीजेपी कैंडिडेट रणविजय सिंह 68 हजार आठ सौ 11 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अनिरुद्ध कुमार ने रणविजय सिंह को 20 हजार छह सौ 72 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं तीन हजार सात सौ 44 वोट लाकर नोटा तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के चुनाव में बख्तियारपुर में बीजेपी उम्मीदवार रणविजय सिंह ने जीत हासिल की थी। रणविजय सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार को 7 हजार नौ सौ दो वोटों से हराया था। रणविजय सिंह को कुल 61 हजार चार सौ 96 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अनिरुद्ध कुमार को कुल 53 हजार पांच सौ 94 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट अखिलेश कुमार को 12 हजार 70 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट अनिरुद्ध कुमार ने जीत हासिल की थी। अनिरूद्ध कुमार ने बीजेपी कैंडिडेट विनोद यादव को 14 हजार सात सौ 45 वोटों से हराया था। अनिरुद्ध कुमार को कुल 52 हजार सात सौ 82 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे विनोद यादव को कुल 38 हजार 37 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी कैंडिडेट सुबोध कुमार को कुल 7 हजार आठ सौ 34 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Bakhtiyarpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट विनोद यादव ने जीत हासिल की थी। विनोद यादव ने  अनिरुद्ध कुमार को 3 हजार 55 वोटों से हराया था। विनोद यादव को कुल 35 हजार सात सौ 74 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अनिरुद्ध कुमार को कुल 32 हजार सात सौ 19 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट लालकृष्ण यादव को कुल 9 हजार सात सौ 18 वोट मिले थे।

PunjabKesari

बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर यादव वोटरों का दबदबा है। बताया जाता है कि बख्तियारपुर में 80 हजार से ज्यादा यादव वोटर हैं। इसके साथ ही करीब 41 हजार राजपूत, 32 हजार भूमिहार और  21 हजार मुस्लिम वोटर हैं। वहीं 15 हजार कुर्मी सहित वैश्य और अति पिछड़ा समुदाय के वोटर भी बख्तियारपुर में निर्णायक भूमिका में हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। इसलिए इस चुनाव में बख्तियारपुर सीट पर आरजेडी का पलड़ा भारी नजर आता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static