Khajauli Assembly Seat: खजौली सीट पर क्या MY समीकरण की काट तलाश पाएगी बीजेपी? ।। Bihar Election 2025
Wednesday, Jun 18, 2025-06:06 PM (IST)
Khajauli Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक खजौली विधानसभा सीट भी है....मधुबनी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट पर 1951,1957 और 1962 में हुए चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट शकूर अहमद को जीत मिली थी। 1967 और 1969 में दोनों बार इस सीट पर पीएसपी कैंडिडेट नर्मदेश्वर सिंह आजाद को जीत मिली थी। 1972 में कांग्रेस कैंडिडेट महेंद्र नारायण झा ने बाजी मारी थी। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी का कब्जा रहा और राम करण पासवान विधायक बने थे। 1980 में सीपीआई के राम लषण राम रमण को जीत मिली थी। इसके बाद 1985 और 1990 में फिर से यह सीट कांग्रेस के खाते में गई। दोनों बार विलायत पासवान को जीत मिली थी। 1995 और 2000 में सीपीआई के राम लषण राम रमण विधायक चुने गए थे। फरवरी,2005 और अक्टूबर 2005 में यह सीट बीजेपी कैंडिडेट रामप्रीत पासवान को जीत हासिल हुई थी। 2010 में भी इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अरुण शंकर प्रसाद जीते थे।2015 में राष्ट्रीय जनता दल कैंडिडेट सीताराम यादव विधायक चुने गए थे, लेकिन 2020 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अरुण शंकर प्रसाद ने बाजी पलट दी थी।
Khajauli Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में खजौली में बीजेपी कैंडिडेट अरुण शंकर प्रसाद ने जीत का परचम लहराया था। अरुण शंकर प्रसाद 83 हजार एक सौ 61 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी उम्मीदवार सीताराम यादव 60 हजार चार सौ 72 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे तो जाप कैंडिडेट राजकिशोर यादव 13 हजार पांच सौ 89 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Khajauli Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में खजौली सीट पर आरजेडी कैंडिडेट सीताराम यादव ने जीत हासिल की थी। सीताराम यादव ने बीजेपी कैंडिडेट अरुण शंकर प्रसाद को 11 हजार चार सौ 57 वोटों से हराया था। सीताराम यादव को कुल 71 हजार पांच सौ 32 वोट मिले थे,जबकि दूसरे नंबर पर रहे अरुण शंकर प्रसाद को 60 हजार 81 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे अमरूद्दीन को कुल 7 हजार पांच सौ 68 वोट मिले थे।
Khajauli Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में खजौली सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अरुण शंकर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। अरुण शंकर प्रसाद ने आरजेडी कैंडिडेट सीताराम यादव को 10 हजार सात सौ 13 वोटों से हराया था। अरुण शंकर प्रसाद को कुल 44 हजार नौ सौ 59 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी कैंडिडेट सीताराम यादव को कुल 34 हजार दो सौ 46 वोट मिला था तो वहीं तीसरे नंबर पर रहे अमरूद्दीन को 17 हजार आठ सौ 16 वोट मिला था।
खजौली सीट पर मुस्लिम और यादव वोटरों की सबसे अहम भूमिका है। हालांकि पासवान और रविदास वोटर भी यहां के चुनावी नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुस्लिम और यादव वोटर के दम पर आरजेडी उम्मीदवार बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हैं, लेकिन मिथिलांचल का इलाका बीजेपी और जेडीयू का गढ़ माना जाता है। तेजस्वी यादव ने मिथिलांचल में आरजेडी का आधार बढ़ाने की भरपूर कोशिश की है।अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि खजौली सीट पर तेजस्वी की मेहनत कितना रंग लाती है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Kurhani Assembly Seat: कुढ़नी विधानसभा सीट पर क्या चलेगा केदार गुप्ता का जलवा?।। Bihar Election 2025
