Rajgir Malmas Mela: प्रथम शाही स्नान के मौके पर ब्रह्मकुंड में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Sunday, Jul 30, 2023-10:25 AM (IST)
राजगीर: बिहार में राजकीय राजगीर मलमास मेला में पुरुषोत्तम एकादशी के प्रथम शाही स्नान के मौके पर शनिवार को विभिन्न अखाड़ा के साधु-संतों और महंतो ने ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाई।

इस अवसर पर शुक्रवार रात्रि से ही राजगीर कुंड परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आगमन जारी है। राजगीर के ब्रह्मकुंड, सरस्वती कुंड, सूर्य कुंड सहित विभिन्न कुंड में दो लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। पुरुषोत्तम एकादशी को स्नान करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने शाही स्नान को लेकर राजगीर कुंड परिसर का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। शाही स्नान के दौरान ब्रह्मकुंड में स्नान करना काफी पावन माना जाता है।

