रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के मौके पर चलाई 4 पूजा स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग हुई शुरू

10/5/2022 5:10:25 PM

 

बेगूसरायः रेल मंत्रालय ने त्योहार के इस मौसम में यात्रियों के सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 4 पूजा स्पेशल रिजर्व ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच आनंद विहार और नई दिल्ली से सहरसा के लिए चलेगी। इन ट्रेनों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं।

1.गाड़ी संख्या नम्बर 04021/04022 आनंद विहार से 22 अक्टूबर को खुलेगी और सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद सहरसा यह ट्रेनें 23 अक्टूबर को आनंद विहार के लिए चलेगी। यह दोनों ट्रेनें आनंद विहार से खुलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, सिवान जंक्शन, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर ,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी , बेगूसराय , खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों से होकर सहरसा पहुंचेगी। यह दोनों ट्रेनें 1-1 रूट लगाएगी।

2. गाड़ी संख्या नंबर 04062/04061 यह ट्रेनें 21, 25 और 28 अक्टूबर को खुलेगी। यह दोनों ट्रेनें आनंद विहार से खुलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर जंक्शन, सिवान जंक्शन, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर ,मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी , बेगूसराय , खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों से होकर सहरसा पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 22, 26 और 29 अक्टूबर सहरसा से खुलकर आनंद विहार पहुंचेगी। यह दोनों ट्रेन आनंद विहार और सहरसा के मध्य 3-3 रूट लगाएगी।

3. गाड़ी संख्या नम्बर 04068/04067 यह ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा के लिए 21,26 और 29 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ , गोंडा, छपरा ,छपरा ग्रामीण ,हाजीपुर जंक्शन ,मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन , खगरिया जंक्शन, सिमरी, बख्तियारपुर से होते हुए सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन 22,27 और 30 अक्टूबर को नई दिल्ली के लिए वापस खुवेगी। यह दोनों ट्रेन नई दिल्ली और सहरसा के मध्य 3-3 रूट लगाएगी।

4.गाड़ी संख्या नम्बर 04016/04015 आनंद विहार से सहरसा के बीच खुलेगी। यह ट्रेनें आनंद विहार से सहरसा के लिए 23 और 26 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेनें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी ,बेगूसराय, खगड़िया के बीच से होते हुए सहरसा तक पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा से 24 और 27 अक्टूबर को खुलकर वापिस आनंद विहार तक आएगी। यह दोनों ट्रेन 2-2 ट्रिप लगाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static