सिस्टम पर दाग! 14 महीने से भटक रही स्वतंत्रता सेनानी की बेटी...अफसर मांग रहे बेटी होने का सबूत

8/1/2021 4:51:53 PM

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले में एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी को अपनी पहचान साबित करने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। दरअसल, स्वतंत्रता सेनानी रामसुदिष्ट राय की बेटी मंजीरा झा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र पाने के लिए पिछले 14 महीने से रोसड़ा अंचल कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर लगा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के भिरहा गांव का है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता सेनानी रामसुदिष्ट राय की बेटी मंजीरा झा ने अपने पुत्र के साथ जिलाधिकारी को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए दो वर्ष पहले आवेदन दिया था। इसकी जांच का जिम्मा जिला से रोसड़ा अंचलाधिकारी अम्बपाली यादव को दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जांच के दौरान मंजीरा झा से स्वतंत्रता सेनानी के बेटी होने का सबूत मांगा गया।

हालांकि, सबूत के आधार पर मंजीरा ने बिहार बोर्ड के दसवीं का सर्टिफिकेट, बारहवीं के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के साथ-साथ शपथ पत्र भी दिया, लेकिन इन डॉक्यूमेंटस को कोई मान्यता नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें वंशावली पेश करने को कहा गया। वहीं वंशावली जमा करवाने के बाद भी वह पिछले 14 महीने से रोसड़ा अंचल कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन उन्हें उत्तराधिकार प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।

बता दें कि स्वतंत्रता सेनानी के दो पीढ़ियों को राज्य सरकार के सेवाओं में दो प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्राप्त होता है। इसी के आधार पर मंजीरा झा ने जिलाधिकारी को उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static