"कर्नाटक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के विपरीत काम कर रही BJP", प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले पर बोले तेजस्वी यादव

5/1/2024 12:52:17 PM

पटना: जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े 'अश्लील वीडियो' मामले पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता  तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया था, उसके विपरीत वे काम कर रहे हैं।

"बलात्कारियों को बचाने का किया जा रहा काम"
तेजस्वी यादव ने कहा कि बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है। ये कोई मामूली घटना नहीं है, 2.5 हजार लड़कियों के साथ शोषण हुआ है। भाजपा के लोग लगातार उसके पक्ष में मतदान कराते रहे हैं, वोट मांगते रहे हैं। अब पता चल रहा है कि वे(प्रज्वल रेवन्ना) विदेश चले गए हैं। कहीं ना कहीं भूमिका लग रही है कि इन्हें भगाया तो नहीं गया है। वो भी तब भगाया गया है जब 26 अप्रैल का वोट डल चुका है। ये स्पष्ठ नजर आ रहा है कि वोट के लिए भाजपा के लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं। राम सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं। वह जहां भी जाएं, अच्छे से रहे।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, रेवन्ना का एक आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर कई महिलाओं के साथ गलत हरकत करते दिख रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static