चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर जारी, छात्र लोजपा पटाखे फोड़कर मना रहे जश्न
Wednesday, Aug 23, 2023-05:17 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): चंद्रयान-3 की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडिंग चांद पर होनी है। उससे पहले पूरे देश मे दुआओं का दौर जारी है। अभी से ही पटना के लोग जश्न मना रहे हैं। पटना लोजपा कार्यालय के बाहर छात्र लोजपा के द्वारा पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया जा रहा है।
बता दें कि शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित है। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंंडिंंग का लाइव प्रसारण देखने को लेकर देशभर में अलग-अलग तैयारियां की गई हैं।