अग्निपथ हिंसा: JDU और BJP में आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रशांत किशोर बोले- बिहार जल रहा है और...

Monday, Jun 20, 2022-12:41 PM (IST)

पटनाः चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सशस्त्र बलों में नौकरी के आकांक्षी युवाओं द्वारा केंद्र की नई 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगी दलों जदयू और भाजपा की एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के लिए रविवार को आलोचना की। किशोर ने रक्षा सेवाओं में अल्पकालिक संविदा भर्ती कार्यक्रम के खिलाफ अहिंसक प्रदर्शन का समर्थन किया।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ‘‘अग्निपथ पर आंदोलन होना चाहिए, हिंसा और तोड़फोड़ नहीं। बिहार की जनता जद(यू) और भाजपा के आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रही है। बिहार जल रहा है और दोनों दल के नेता मामले को सुलझाने के बजाय एकदूसरे पर छींटाकशी और आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हैं।'' उनकी टिप्पणी नौकरी के आकांक्षी युवाओं द्वारा राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन किए जाने को लेकर जद(यू) और भाजपा के बीच वाक्युद्ध शुरू होने के एक दिन बाद आई है। भाजपा ने नीतीश कुमार सरकार को भाजपा नेताओं के आवासों पर "हमलों को रोकने में असमर्थता" के लिए जिम्मेदार ठहराया।

भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल ने शनिवार को राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए उसका प्रयास "अपर्याप्त" है। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और जायसवाल के आवासों और उनकी पार्टी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की। जायसवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह ने एक वीडियो में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने एक निर्णय लिया। दूसरे राज्यों में भी इसका विरोध हो रहा है। युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, इसलिए वे विरोध करने उतरे। हम हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकते लेकिन भाजपा को यह भी सुनना चाहिए कि इन युवाओं की चिंता क्या है। इसके बजाय, भाजपा प्रशासन को दोष दे रही है।''

ललन सिंह ने यह भी पूछा, ‘‘इस सब से प्रशासन का क्या लेना-देना है? एक निराश भाजपा आंदोलनकारियों के गुस्से को नियंत्रित करने में असमर्थता के लिए प्रशासन को दोषी ठहरा रही है। इस योजना के खिलाफ कई भाजपा शासित राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जायसवाल क्यों उन राज्यों में सुरक्षा बलों की निष्क्रियता के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, जहां उनकी पार्टी शासन में है?'' इस बीच, चल रहे छात्रों के आंदोलन के कारण, पूर्व मध्य रेलवे ने रविवार को कम से कम 14 ट्रेन को रद्द किया और कई के समय में बदलाव किया। बिहार में पिछले कुछ दिनों में अग्निपथ के खिलाफ नौकरी के आकांक्षी युवाओं द्वारा हिंसा और आगजनी देखी गई। यहां पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 18 जून को राज्य भर में कुल 250 लोगों को गिरफ्तार किया और 25 प्राथमिकी दर्ज की।

Content Writer

Ramanjot

Related News

Bihar Politics: JDU सांसद ललन सिंह से मिले बाहुबली अनंत सिंह, बिहार में फिर बढ़ी सियासी हलचल

उमर अब्दुल्ला के अफजल गुरु वाले बयान पर बोली JDU- राजनीति में वोट के लिए बयान देना अच्छी बात नहीं

नीतीश कुमार की JDU ने किया ''एक राष्ट्र, एक चुनाव'' का समर्थन, राजीव रंजन बोले- इससे देश में नीतियों की निरंतरता रहेगी जारी

JDU ने सीताराम प्रसाद को पार्टी से किया निष्कासित, शराब पार्टी  करते हुए पुलिस ने किया था गिरफ्तार

‘4 सीट जीतने वाले तेजस्वी आभार नहीं ‘भार’ यात्रा निकालें…’, JDU ने RJD पर कसा तंज

''सरकार बनते ही 1 घंटे में हटा दी जाएगी शराबबंदी'', प्रशांत किशोर बोले- बिहार विधानसभा की सभी 243 सीट पर लड़ेंगे चुनाव

"राजद ने अति पिछड़ा को सिर्फ वोट के लिए किया इस्तेमाल", तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर JDU ने कसा तंज

VIDEO: तेजस्वी यादव की यात्रा पर JDU ने कसा तंज, कहा- यात्रा नहीं मौज मस्ती करने जा रहे

"99% के चक्कर में पड़कर देश की राष्ट्रीय परंपरा का अपमान कर रहे राहुल गांधी", US में कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की JDU

"नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा लॉ एंड ऑर्डर, BJP नेता की हत्या को लेकर तेजस्वी ने CM पर बोला हमला