CM नीतीश ने बिहार–पटना म्यूजियम के बीच अंडरग्राउंड टनल का किया शुभारंभ, जानें क्या है खास

Sunday, Mar 08, 2026-01:57 PM (IST)

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग का शिलापट्ट अनावरण कर कार्यारंभ किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माण करनेवाली मशीन का बटन दबाकर कार्य की शुरूआत कराई। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरंग (टनल) के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तथा इसे पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

सीएम नीतीश कुमार ने नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़यिम सब-वे टनल के कार्यारंभ के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराये जिससे नेहरू पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके बाद बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण किया। इस दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने संग्रहालय परिसर में लगाए गए नए प्रदर्शो, पर्यटकों की संख्या, पार्किंग की व्यवस्था, संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं आदि के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विस्तृत जानकारी दी। परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैम्पस तथा पार्क के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि यहाँ बहुमंज़लिा भवन का निर्माण कराया जाना है। यहाँ निर्मित होनेवाले भवन के नये परिसर में सोलर पाकिर्ंग शेड, ओपेन पार्किंग, क्लब हाउसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध रहेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को तेजी से आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा कि उनके मन में पहले से ही यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हो। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से आवासन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके बगल में बेहतर ढंग से पार्क का निर्माण करायें, जिससे संग्रहालय आनेवाले लोग इसका भी आनंद उठा सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाली सुरंग के पटना संग्रहालय वाले छोर का भी स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static