International Women''s Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM नीतीश कुमार ने दी बधाई, कही ये खास बात
Sunday, Mar 08, 2026-08:53 AM (IST)
International Women's Day 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तररष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत
महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए कई अहम योजनाएं चलाई हैं, जिससे आज महिलायें आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिनमें शामिल हैं:
.मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना
.मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना
.मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
.मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
.सभी सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण
.पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में 50% आरक्षण
.जीविका परियोजना के तहत महिला सशक्तीकरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अन्तररष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें, जिससे उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

