Nitish Kumar Birthday: 75 साल के हुए सीएम नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Sunday, Mar 01, 2026-10:37 AM (IST)

Nitish Kumar Birthday : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन (Nitish Kumar Birthday) है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सीएम नीतीश को बधाई दी है। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है। 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बधाई। वे पिछले कई सालों से बिहार की तरक्की के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। उनके विज़न और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों की ज़िंदगी पर अच्छा असर डाला है। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।"

51 लाख बच्चों को पोशाक का तोहफा

नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के लिए विशेष पहल की घोषणा की है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पूरे बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों को दो-दो सेट नई ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना की औपचारिक शुरुआत आज की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के हाथों होगा। पहले चरण में लगभग 51 लाख बच्चों को दो सेट ड्रेस वितरित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण से की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static