हो गया कंफर्म! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

Thursday, Mar 05, 2026-11:11 AM (IST)

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दी। सीएम नीतीश ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

नीतीश कुमार द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए आज पटना में 2 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को ''मजबूत दावेदार'' बताया गया है। सरकार और संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले विजय सिन्हा और मंगल पांडे के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static