सीएम नीतीश कुमार ने पत्नी मंजू सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

Wednesday, Feb 25, 2026-02:38 PM (IST)

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने को अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व.मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नीतीश कुमार ने कंकड़बाग स्थित स्व. मंजू सिन्हा स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व. मंजू सिन्हा को सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के प्रति समर्पित थीं और महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा कार्यरत रहीं। मुख्यमंत्री हर वर्ष उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

स्व. मंजू सिन्हा का समाज के प्रति योगदान

स्वर्गीय मंजू सिन्हा न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की धर्मपत्नी थीं, बल्कि वे एक समाजसेवी के रूप में भी काफी सक्रिय थीं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए कई प्रयास किए। उनकी स्मृति में निर्मित स्व. मंजू सिन्हा स्मृति पार्क सामाजिक उत्थान के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static