नीतीश जाएंगे राज्यसभा, फिर बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? रेस में ये बड़े दिग्गज

Thursday, Mar 05, 2026-09:24 AM (IST)

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः बृहस्पतिवार को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच, भाजपा के सूत्रों ने कुमार के पद छोड़ने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि इस तरह का फैसला केवल दिल्ली स्थित उनके शीर्ष नेतृत्व द्वारा ही लिया जा सकता है। हालांकि, मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को ''मजबूत दावेदार'' बताया गया है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।  संवाददाताओं ने जब जद(यू) नेता से पूछा कि क्या पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हुए नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, तो चौधरी ने कहा, ''इस पर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ही अंतिम निर्णय लेंगे।'' 

चौधरी ने यह भी दोहराया कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पार्टी प्रमुख कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। ये भी अटकलें लगाई गई हैं कि जद(यू) प्रमुख अपने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद के बदले सहयोगी भाजपा को सत्ता सौंप सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static