इस दिन हो सकता बिहार के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान! नए CM की रेस में इस दिग्गज नेता का नाम सबसे आगे
Thursday, Apr 09, 2026-12:07 PM (IST)
Bihar Politics : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब राज्य की कमान छोड़कर दिल्ली की ओर रुख कर रहे हैं।जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दोपहर 3:20 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को दिल्ली से पटना लौटेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की संभावित आखिरी बैठक हो सकती है। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। यह बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।
सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे
सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने 10 अप्रैल को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इस प्रस्तावित बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री के चयन पर सहमति बनाना बताया जा रहा है। नए फॉर्मूले के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार में पहले से ज्यादा मजबूत भूमिका में नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम रेस में सबसे आगे है। कोइरी (OBC) समुदाय से आने वाले चौधरी ने हाल के वर्षों में भाजपा को राज्य में मजबूती दी है और संगठन पर उनकी पकड़ भी मजबूत है।
15 अप्रैल तक हो सकता बिहार में नई सरकार का गठन!
जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री 12 अप्रैल को दिल्ली से पटना लौटेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को कैबिनेट की संभावित आखिरी बैठक हो सकती है। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक बिहार के नए सीएम की घोषणा हो सकती है। यह बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

