Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Sunday, Jan 15, 2023-11:24 AM (IST)

पटनाः बिहार में आज यानी रविवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा। वहीं राजधानी पटना में सूर्योदय के बाद गंगा में स्नान करने के लिए स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद हजारों ब्राह्मणों को दही-चूड़ा खिलाकर दान दिया और भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की।
बता दें कि मकर संक्रांति के दिन लोग घरों में तिल के लड्डू, तिलकुट, तिल, लाई, चूड़ा और दही खाते है। इतना ही नहीं इस त्योहार पर पतंग भी उड़ाए जाते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार आज यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन का विशेष महत्व होता है। ये दिन सूर्य की उपासना का पर्व है। इस दिन सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने पर खरमास की भी समाप्ति हो जाती है।
वहीं मकर संक्रांति के दिन के बाद से सूर्य उत्तरायण होने लगते हैं और धीरे-धीरे दिन बड़ा और रात छोटी होने लगती है। मकर संक्रांति पर पुण्य और महापुण्य काल का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के पुण्य और महापुण्य काल में गंगा स्नान-दान करने व्यक्ति के 7 जन्मों के पाप धुल जाते हैं।