बिहार के राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार, बंद कमरे में हुई बातचीत; राजनीतिक सरगर्मियां तेज

Saturday, Mar 07, 2026-05:07 PM (IST)

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और बीते शनिवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात बाद उनके संभावित इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं।

नीतीश कुमार ने आज लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन राज्य में हाल के दिनों में तेज हुई राजनीतिक हलचलों के बीच इसने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के कार्यकाल समाप्त होने के कारण उनके विदाई से संबंधित शिष्टाचार के तहत हुई। इस बीच केंद्र सरकार ने पूर्व वरिष्ठ सेना अधिकारी सैयद अता हुसैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

हुसैन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं और शीघ्र ही उनके पदभार संभालने की संभावना है। इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी अटकलें तेज हैं कि कुमार हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद शीघ्र हीं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर भी विचार कर सकते हैं। यदि नीतीश कुमार संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) जाने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में उनके संभावित उत्तराधिकारी की भी चर्चा शुरू हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static