Begusarai में फायरिंग पर बोले ADG- 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

9/14/2022 1:30:25 PM

 

पटनाः बेगूसराय की घटना पर एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि बेगूसराय में मंगलवार शाम 5 बजे अपराधियों ने गोली चलाई। 10 लोगों को गोली लगी, इसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद रात भर चेकिंग की गई। आसपास के ज़िलों को अलर्ट कर दिया गया है। एक अलग जांच दल ने CCTV फुटेज एकत्र किए, जिसमें अपराधी दिख रहे हैं।

बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर मंगलवार की शाम मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने करीब 30 किलोमीटर तक ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static