मंत्री नीरज बबलू ने मांझी को राजनीति से संन्यास लेने की दी सलाह, HAM ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी

12/29/2021 12:50:53 PM

 

पटनाः भाजपा के नेता और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी। वहीं इससे नाराज हम ने राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी है।

नीरज सिंह बबलू ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी की अपमानजनक टिप्पणी के कारण उत्पन्न विवाद के बीच कहा कि मांझी को अब आराम करने की जरुरत है। समय आ गया है कि वह राजनीति से संन्यास लेकर राम नाम का जाप करें। अब राम ही उनका बेड़ा पार लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी देनी चाहिए।

मंत्री की इस टिप्पणी से नाराज हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि बबलू को कोई अधिकार नहीं है कि वह मांझी को संन्यास लेने की सलाह दें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हम के चार विधायक हैं और उसने यदि सरकार से समर्थन वापस ले लिया तो राजग के ये नेता सड़क पर आकर राम-राम जपने लगेंगे।

वहीं इस पर नीरज बबलू ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो बातें हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान कर रहे हैं उन्हें बखूबी समझना चाहिए कि यदि 4 विधायक वह (मांझी) खींचते हैं तो ऐशों आराम मंत्री संतोष सुमन मांझी (जीतन राम मांझी के पुत्र) का भी खत्म होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static