JDU विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Thursday, Feb 22, 2024-12:28 PM (IST)

 

पटनाः जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। 11 सेट में नामांकन किया गया है। वहीं संभावना इस बात की है कि वह निर्विरोध चुन लिए जाएंगे।

नामांकन के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे जिम्मेदारी को निभाएंगे और सदन को बिल्कुल सुचारू ढंग से चलाएंगे। साथ ही पक्ष-विपक्ष सभी लोगों की बात भी सुनेंगे। वहीं बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

बता दें कि हाल ही में बिहार में जदयू विधायक महेश्वर हजारी को विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया था। विपक्ष की गैर मौजूदगी में विधानसभा के उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static