Bajpatti Assembly Seat: बाजपट्टी विधानसभा सीट पर मुस्लिम-यादव वोटर करेंगे बड़ा खेल।। Bihar Election 2025

Tuesday, Jul 01, 2025-05:27 PM (IST)

Bajpatti Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक बाजपट्टी विधानसभा सीट भी है। सीतामढ़ी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि पहली बार इस विधानसभा सीट पर 2010 में चुनाव हुआ था। 2010 में जेडीयू की उम्मीदवार रंजू गीता को इस सीट से कामयाबी हासिल हुई थी तो 2015 के चुनाव में भी जेडीयू की रंजू गीता ने जीत का सिलसिला कायम रखा था, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट मुकेश कुमार यादव ने बाजपट्टी सीट पर जेडीयू को तगड़ा झटका दिया था। इस बार भी आरजेडी बाजपट्टी सीट से मुकेश कुमार यादव को ही चुनावी मैदान में उतार सकती है।

PunjabKesari

Bajpatti Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी सीट से आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार यादव ने जीत हासिल की थी। मुकेश कुमार यादव ने 71 हजार चार सौ 83 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं जेडीयू उम्मीदवार रंजू गीता 68 हजार सात सौ 79 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो आरएलएसपी कैंडिडेट रेखा कुमारी 11 हजार दो सौ 67 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Bajpatti Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट डॉक्टर रंजू गीता ने जीत हासिल की थी। रंजू गीता ने बीएलएसपी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 16 हजार नौ सौ 46 वोटों से हराया था। रंजू गीता को कुल 67 हजार एक सौ 94 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहीं रेखा कुमारी को कुल 50 हजार दो सौ 48 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट रविन्द्र कुमार शाही को 8 हजार 33 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Bajpatti Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी सीट पर जेडीयू कैंडिडेट रंजू गीता ने जीत का परचम लहराया था। गीता ने आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद अनवरुल हक को मात्र 3 हजार चार सौ 20 वोटों से हराया था। रंजू गीता को कुल 44 हजार सात सौ 26 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद अनवरुल हक को कुल 41 हजार तीन सौ छह वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट रविन्द्र कुमार शाही को कुल 10 हजार चार सौ 28 वोट मिले थे।

PunjabKesari

बाजपट्टी सीट पर मुस्लिम और यादव मतदाता सबसे अधिक महत्व रखते हैं। वहीं ब्राह्मण वोटर भी इस सीट पर निर्णायक संख्या में हैं। मुस्लिम और यादव वोटरों की ज्यादा संख्या की वजह से आरजेडी को पिछली बार बढ़त मिली थी, लेकिन इस बार एकजुट एनडीए बाजपट्टी सीट को आरजेडी के खाते से छीनने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस कोशिश में एनडीए के नेताओं को कितनी सफलता मिलेगी ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static