Runnisaidpur Assembly Seat: रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू का दावा लग रहा है मजबूत II Bihar Election 2025

Tuesday, Jul 01, 2025-06:19 PM (IST)

Runnisaidpur Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट है.....यह विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में स्थित है। इस सीट पर पहली बार साल 1951 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट विवेकानंद गिरी को जीत मिली थी। 957 में दूसरी बार हुए चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार त्रिवेणी सिंह विधायक चुने गए थे। 1962 में फिर से निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर विवेकानंद गिरी को जीत हासिल हुई थी। 1967 में यह सीट फिर से कांग्रेस की टिकट पर विवेकानंद गिरी फिर से विधायक चुने गए थे। 1969 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर राय को जीत मिली थी। 1972 में इस सीट पर एनसीओ के त्रिवेणी प्रसाद सिंह विधायक बने। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी का कब्जा रहा और नवल किशोर शाही विधायक चुने गए थे। 1980 और 1984 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और दो बार लगातार विवेकानंद गिरी विधायक चुने गए थे। 

PunjabKesari

1985 में जनता पार्टी की टिकट पर नवल किशोर शाही को जीत मिली थी। इसके बाद 1990 में इस सीट पर जनता दल के नवल किशोर शाही विधायक चुने गए थे। 1995 में भी यह सीट जनता दल के ही खाते में गई और भोला राय विधायक चुने गए थे। 2000 और 2005 फरवरी में दोनों बार इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल कैंडिडेट भोला राय को ही जीत हासिल हुई। 2005 अक्टूबर और 2010 में इस सीट पर लगातार दो बार जेडीयू का ही दबदबा रहा और गुड्डी देवी दोनों बार विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2015 में आरजेडी कैंडिडेट मंगीता देवी को जीत हासिल हुई थी। वहीं 2020 के चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार पंकज कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की थी। 

Runnisaidpur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में रुन्नीसैदपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार पंकज कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की थी। मिश्रा 73 हजार दो सौ पांच वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं आरजेडी कैंडिडेट मंगीता देवी 48 हजार पांच सौ 76 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो एलजेपी उम्मीदवार गुड्डी देवी 15 हजार एक सौ 96 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Runnisaidpur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आरजेडी कैंडिडेट मंगीता देवी ने जीत हासिल की थी। मंगीता देवी ने बीएलएसपी के उम्मीदवार पंकज कुमार मिश्रा को 14 हजार एक सौ 10 वोटों से हराया था। मंगीता देवी को कुल 55 हजार छह सौ 99 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे पंकज कुमार मिश्रा को कुल 41 हजार पांच सौ 89 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहीं सपा कैंडिडेट गुड्डी देवी को कुल 16 हजार 38 वोट मिले थे। 

PunjabKesari

Runnisaidpur Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट गुड्डी देवी ने जीत हासिल की थी....गुड्डी देवी ने आरजेडी उम्मीदवार राम शत्रुघ्न राय को 10 हजार सात सौ 59 वोटों से हराया और विधायक चुनी गई थी। गुड्डी देवी को कुल 36 हजार एक सौ 25 वोट मिले थे,जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम शत्रुघ्न राय को कुल 25 हजार तीन सौ 66 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रही निर्दलीय कैंडिडेट मंगीता देवी को कुल 14 हजार एक सौ 25 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Runnisaidpur Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में रुन्नीसैदपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट गुड्डी देवी ने जीत हासिल की थी। गुड्डी देवी ने आरजेडी उम्मीदवार भोला राय को 14 हजार पांच सौ 36 वोटों से हराया और विधायक चुनी गईं। गुड्डी देवी को कुल 43 हजार चार सौ दो वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भोले राय को कुल 28 हजार आठ सौ 66 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा कैंडिडेट आजम हुसैन अनवर को कुल 21 हजार तीन सौ 28 वोट मिले थे।

PunjabKesari

रुन्नीसैदपुर सीट पर 2020 के चुनाव में लोजपा कैंडिडेट ने 15 हजार से ज्यादा वोट हासिल किया था। इसके बावजूद जेडीयू कैंडिडेट पंकज कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार तो लोजपा एनडीए के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसलिए 2025 के विधानसभा चुनाव में रुन्नीसैदपुर सीट पर जेडीयू की स्थिति बेहद मजबूत लग रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static