RJD अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने भरा नामांकन तो भड़के विजय सिन्हा, बोले- राजद 'संस्कृति' ने बिहार को किया बर्बाद...

Tuesday, Jun 24, 2025-04:08 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पूर्व सीएम लालू यादव (Lalu Yadav) के राजद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा," लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के ये ऐसे शिष्य हैं जो लोकतंत्र को कलंकित किए... ये राजद  (RJD) संस्कृति ने बिहार को बर्बाद कर दिया है और राजद संस्कृति के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले लोग भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।

राजद आज भी नहीं सुधरा है और कल भी नहीं सुधरेगा- Vijay Sinha

विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा कि ये बिहार के हितैषी नहीं हैं, बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले लोग हैं। राजद आज भी नहीं सुधरा है और कल भी नहीं सुधरेगा..बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और लालू यादव ने सोमवार को लगातार 13वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव भी थे, जिन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को "गरीबों का मसीहा" बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में उनके पिता के नेतृत्व में पार्टी सफलता का स्वाद चखेगी। राजद अपनी राष्ट्रीय परिषद और राज्य कार्यकारिणी के लिए चुनाव कर रहा है। मतदान 5 जुलाई को होगा। लालू 13वीं बार पार्टी प्रमुख बनने वाले हैं। लालू 28 साल से राजद प्रमुख हैं, जब से 1997 में पुरानी जनता दल में विभाजन के बाद पार्टी का गठन हुआ था। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा, "लालू प्रसाद यादव ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। आगे की प्रक्रिया अधिकारी देखेंगे।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static