शौच के लिए निकली महिला से दरिंदों ने किया गैंगरेप...फिर नग्न अवस्था में बिजली के पोल से लटकाया

Tuesday, May 25, 2021-10:53 PM (IST)

 

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर घर से शौच के लिए निकली महिला के साथ कुछ दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को नग्न अवस्था में बिजली के पोल से लटका दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना समस्तीपुर में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां पर महिला के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसमें व्यस्त थे। उस शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। अगले दिन सुबह एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही शौच करने पहुंची, सभी मजदूरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला के जेवरात और कपड़े उतार दिए।

वहीं इसी बीच विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की। कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे महिला बेहोश हो गई। तब उसे मरा समझ सभी ने उसे बिजली के पोल में नग्न अवस्था में फंदे पर लटकाकर छोड़ दिया। बता दें कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शक के आधार पर आधा दर्जन लोगों को बंधक बना लिया। बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static