मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथि घोषित, 1 फरवरी से शुरू होंगे 12वीं के Exam, देखिए date sheet

12/9/2022 5:38:40 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शुक्रवार को वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया, जिसमें मैट्रिक, इंटर, डीएलएड सहित अन्य परीक्षाएं जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जुड़ी हैं। उनकी तिथियों की घोषणा की गई है।

PunjabKesari

कैलेंडर के अनुसार, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक 2 पालियों में किया जाएगा। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2023 का आयोजन 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। जबकि इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच ली जाएगी। रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन फॉर्म कब से कब तक होगा सब कैलेंडर में अंकित है। कुछ तिथियों के विस्तार की भी संभावना हो सकती है। इसके अलावा एसटीइटी परीक्षा के लिए भी 1 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे और डीएलएड में 16 जनवरी से 30 जनवरी तक भरा जाएगा। इंट्रेंस परीक्षा आयोजन का तिथि डीएलएड 13 मार्च से 20 मार्च तक होगा और 6 मार्च से 24 अप्रैल तक एसटीइटी परीक्षा इंट्रेंस होगा। एसटीईटी के परीक्षा में विषय का निर्धारण के विषय में विज्ञापन जारी किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं प्रैक्टिकल इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड 16 जनवरी को जारी किया जाएगा और 8 जनवरी को मैट्रिक का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर सभी परीक्षाओं का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं। 10वीं कक्षा का टाइमटेबल यह है,14 फरवरी गणित, 15 फरवरी विज्ञान, 16 फरवरी सामाजिक विज्ञान, 17 फरवरी अंग्रेजी, 20 फरवरी मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्दू, मैथिली), 21 फरवरी द्वितीय भारतीय भाषा हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static