Bihar News: मनरेगा घोटाला मामले में दो अभियंता समेत छह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

5/2/2024 3:53:22 PM

पटना: बिहार पुलिस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत हुए कार्य में एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत की गई धोखाधड़ी, जालसाजी एवं सरकारी राशि के गबन तथा भ्रष्टाचार के मामले में दो अभियंता समेत छह लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में आज आरोप पत्र दाखिल किया।

बिहारशरीफ पुलिस ने यह आरोप पत्र निगरानी के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद रुस्तम की अदालत में भारतीय दंड विधान और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की अलग-अलग धाराओं में नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित रहुई प्रखंड के मनरेगा में पदस्थापित सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता अंजीत कुमार, पंचायत सेवक अनुराधा सिन्हा, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रसून कुमार, मनरेगा कर्मी अमित कुमार एवं सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव के खिलाफ दायर किया है।

आरोप के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत रहुई प्रखंड में मिट्टी भराई, नाली निर्माण और ईंट सोलिंग का काम किया गया था। शिकायत मिलने पर की गई जांच में निर्माण घटिया स्तर का पाया गया। इसमें घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था और सरकारी राशि का गबन किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static