Kartik Purnima Rangoli Designs 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर घर के आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, घर में बरसेंगी खुशियां ही खुशियां

Monday, Nov 03, 2025-02:57 PM (IST)

Kartik Purnima Rangoli Designs 2025: कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को बिहार समेत देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं, इसलिए इस दिन को देव दीपावली के रुप में मनाया जाता है। इस शुभ मौके पर रंगोली बनाना न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि धन और समृद्धि को आकर्षित करने का भी प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार, आंगन और मंदिर में फूलों और रंगों का इस्तेमाल कर रंगोली के ये डिजाइन बनाएं:

फूलों के साथ बनाएं रंगोली

अगर आप केमिकल कलर से बचना चाहते हैं, तो फूलों के साथ भी आप रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइंस आसान और जल्‍दी से बनने वाले हैं। गेंदे, गुलाब और पत्तियों से बने डिज़ाइन प्राकृतिक सौंदर्य और खुशबू दोनों देते हैं।

PunjabKesari

मुख्य द्वार पर बनाएं ओम, स्‍वास्ति‍क धार्मिक चिन्हों वाली रंगोली

भारतीय परंपरा में स्वास्तिक और ओम के चिन्ह को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आप रंगोली पाउडर से इन चिन्हों को लाल और पीले रंग में बनाएं। यह डिज़ाइन मुख्य द्वार के लिए सबसे शुभ मानी जाती है।

PunjabKesari

दीयों वाली रंगोली 

शाम अगर आप घर को जगमग बनाना चाहते हैं, तो दीयों वाली रंगोली ट्राय करें। रंगों से पैटर्न बनाकर उसके बीच में जलते हुए छोटे दीये रखें। 

PunjabKesari

मोर वाली रंगोली

मोर वाली रंगोली भी इस पर्व पर बना सकते हैं।
PunjabKesari

मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली 

मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना शुभ माना जाता है। इसे चावल के आटे या सफेद रंग से घर के बाहर से अंदर की ओर बनाएं। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाती है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static