''थर्माकोल से बना पुल...'', वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Monday, Mar 23, 2026-02:00 PM (IST)
पटना: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति पुल से थर्मोकोल कोटिंग हटा रहा है और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। हालांकि, वीडियो पर कमेंट्स में यूजर्स इसे एक स्टैंडर्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नीक बता रहे हैं।
असल में, यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पुल के स्ट्रक्चर से थर्मोकोल हटा रहा है, इसे सरकारी भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत का सबूत बता रहा है। हालांकि, इस मामले में इंटरनेट यूज़र्स ने व्यक्ति का साथ देने के बजाय अधिकारियों और इंजीनियरिंग साइंस का बचाव किया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुल के एक हिस्से से थर्मोकोल की परतें हटाता दिख रहा है। वह लगातार पुल बनाने में घटिया मटीरियल और थर्मोकोल इस्तेमाल करने के लिए सरकार पर निशाना साध रहा था।
लोगों ने दिए टेक्निकल तर्क
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने इसे 'स्टैंडर्ड कंस्ट्रक्शन टेक्निक' बताया। एक्सपर्ट्स और जागरूक यूज़र्स ने कमेंट करके बताया कि थर्मोकोल का इस्तेमाल पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स में 'कुशनिंग' के तौर पर किया जाता है। यह टेक्निक टेम्परेचर या ह्यूमिडिटी में बदलाव के कारण कंक्रीट के फैलने और सिकुड़ने के प्रोसेस के दौरान स्ट्रक्चर को बचाने में मदद करती है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

