दिल्ली में राहुल गांधी से मिले मदन मोहन झा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

4/15/2022 10:09:58 AM

पटनाः बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। झा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया था। वह पिछले दो दिनों से वहीं डेरा डाले हुए थे। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मदन मोहन झा ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले ही आलाकमान को बता दिया था कि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, किसी नए को अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा, 'इसमें इस्तीफा की क्या बात है। कोई नौकरी थोड़े है जो हटाए जाएंगे। मेरा कार्यकाल पूरा हुआ तो किसी न किसी का अध्यक्ष बनना तय है।'

अब नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों पर पार्टी के अंदर विमर्श शुरू हो गया है। जिन नामों पर सबसे अधिक चर्चा है उनमें विधायक राजेश राम, विजय शंकर दुबे, अजीत शर्मा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह प्रमुख हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static