पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के निधन पर लालू, तेजस्वी सहित इन नेताओं ने जताया दुख

5/6/2021 9:25:06 PM

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लालू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन से दुखी हूं। अजीत गरीबों, मजदूरों, ग्रामीणों और किसानों की बेहतरी को लेकर सदैव फिक्रमंद रहते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि किसान और गरीब हितैषी राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के असामयिक निधन से व्यथित हूं। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दें व बड़े भाई जयंत व परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पूर्व सांसद अजीत चौधरी के निधन की सूचना से आहत हूं। उनका जीवन किसानों को समर्पित था। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टा सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख जताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static