ललन सिंह का केंद्र सरकार पर हमला- मणिपुर जल रहा है और कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे हैं प्रधानमंत्री

Monday, May 08, 2023-04:38 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे है। इसके साथ ही उन्होंने आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर बिहार सरकार को नोटिस जारी करने पर कहा कि नोटिस जिन्हें जारी किया गया है उनसे जाकर पूछिए। 

मुख्यमंत्री नीतीश के उड़ीसा और मुंबई में दौरे पर ललन सिंह ने कहा कि दौरा होगा और इसका अंतिम परिणाम भी होगा। मुहिम तेज होगी। नीतीश हर जगह जा रहे हैं। वे महाराष्ट्र भी जाएंगे। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से उनकी मुलाकात होगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अपनी ओर देखे कर्नाटक में क्या हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार की सरकार हर घर में है गली में है, हर जुबान पर है। सभी विपक्षी दल एक हो रहे हैं, जो उनके खिलाफ जाएगा भाजपा उनके खिलाफ एजेंसी को इस्तेमाल करते रहेगी। एजेंसी इस्तेमाल करते रहे कोई फर्क नहीं, पड़ेगा जनता उसका जवाब देगी। 13 तारीख को चुनाव परिणाम में उनको पता चल जाएगा कि जनता ने कहां वोट दिया है।

ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर जल रहा है और देश के प्रधानमंत्री कर्नाटक में उन्माद फैलाने में लगे हैं। आज तक मैंने सुना है कि कोई प्रधानमंत्री जय बजरंगबली का नारा लगाते हैं और कहते हैं कि कमल छाप पर बटन वोट डालिए। भाजपा के भ्रष्टाचार की जो चर्चा हर गली गली में हो रही है उसको दबाने के लिए पूरा धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। बिहार में जो लोग भी धार्मिक उन्माद फैलाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नीतीश की सरकार है। कानून का राज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static