Sharad Yadav के निधन पर कुशवाहा ने व्यक्त की शोक संवेदना, कहा- " उन्होंने वंचित व दलितों के लिए किया संघर्ष"

1/13/2023 2:10:07 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): वरिष्ठ सामाजिक नेता शरद यादव का कल देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। इसको लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शरद यादव के निधन की खबर देर रात ही मिली, जिससे मन बहुत दुखी हुआ। इस खबर को जानकर हम उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हैं। उनका अंत काफी दुःखद हुआ।

"शरद यादव ने वंचित, शोषित व दलितों के लिए किया संघर्ष"
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके निधन से इतना बड़ा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शरद यादव सामाजिक न्याय के स्तर पर देश के केंद्र बन गए थे। शरद यादव कोई दूसरा सेंटर नहीं बचा था। दिल्ली से वही एक्ट करते थे तो सामाजिक न्याय की गतिविधि देशभर में चलती थी। उनके जाने से वह सेंटर ही समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि  इतना बड़ा नुकसान हुआ है। जीवन भर उन्होंने वंचित, शोषित और दलितों के लिए संघर्ष किया और उनका अंत जिस रूप में हुआ कुछ दिनों से जिस तरह से उनकी मानसिक स्थिति उनकी बन गई थी। वह बहुत ही दुखद स्थिति थी, भगवान ना करें इस तरह का अंत किसी को दें।  

शरद यादव का अंत काफी दुखदः कुशवाहा
कुशवाहा ने कहा कि राजनीतिक रूप से जिन लोगों को उन्होंने इस संघर्ष के दौरान बनाया वह पूरे देश भर में राजनीति में बहुत बड़े-बड़े पदों पर गए, लेकिन अंत में आकर वैसे लोगों ने उनसे बात करना तक छोड़ दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमेशा परेशान रहते थे। उनका अंत काफी दुखद हुआ। हम ईश्वर से कामना करते हैं, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार के लोगों को दुख सहने की ताकत ईश्वर दें।

बता दें कि वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शरद यादव 75 वर्ष के थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं। शरद यादव ने गुरुग्राम के फोटिर्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static