असम से चला ट्रक... पहुंचना था बिहार, रास्ते में पुलिस ने ली तलाशी तो अंदर का नजारा देख उड़े होश

Friday, Feb 27, 2026-04:32 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार में किशनगंज जिले की पुलिस ने 246 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ।बरामद गांजा की कीमत एक करोड़ 23 लाख रूपये है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि असम से गलगलिया के रास्ते ट्रक में छिपा कर अवैध मादक पदार्थ बिहार लाया जा रहा है जो अररिया की ओर जाएगा। इस सूचना के आधार पर ठाकुरगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) 2 मंगलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इसके बाद बंगाल की ओर से आने वाली सभी वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। 

सूत्रों ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में एक असम नंबर ट्रक को रोका गया ,जिसमें उपर से सीमेंट लदा हुआ दिखाई दिया। चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान सीमेंट के नीचे ट्रक में विशेष रूप से बनाये गये तहखाने में छुपाकर रखा गया 246 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत एक करोड़ 23 लाख रूपये है।इस दौरान चालक मोहम्मद इम्तियाज और सह चालक विजय कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static