बड़ा एक्शन: अररिया में तीन थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, मामला जान उड़ जाएंगे होश
Saturday, Apr 04, 2026-08:33 AM (IST)
Bihar News : बिहार के अररिया जिले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने जोगबनी के थानेदार राजीव कुमार आजाद और अपर थानेदार गोरख कुमार को मादक पदार्थो के धंधेबाज से मिलीभगत एवं अनुसंधान, वारंट, कुर्की निष्पादन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं फारबिसगंज के थानेदार राघवेन्द्र सिंह को फारबिसगंज थाना कांड संख्या 02/26 में विपक्षी से मिलीभगत करने,अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है, जबकि कुआड़ी के थानेदार प्रेम कुमार का एक आपत्तिजनक तस्वीर सामने आने पर उसे निलंबित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी के दौरान शिथिलता और विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

