नाके पर पुलिस ने रुकवाई बाइक....तलाशी के दौरान मिला कुछ ऐसा कि जेल पहुंच गए 2 युवक
Monday, Apr 13, 2026-06:28 PM (IST)
Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में जयनगर थाना की पुलिस ने 14.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बातया कि रविवार को सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर लेकर कमला बांध ईसलामपुर के रास्ते जाने वाले है।
इस सूचना के आधार पर ईसलामपुर मुहल्ला के कमला पश्चिमी तटबंध पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान देखा गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आ रहे हैं। बाइक सवार लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान उक्त युवकों के पास से 14.44 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से 50 लाख की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; बंगाल से जुड़ा है नेटवर्क
गिरफ्तार युवकों की पहचान मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव निवासी श्याम पांडेय एवं नेपाल के धनुषा जिले के नगराई थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी संतोष कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

