IASOWA BIMHAS Visit: बिहार के सबसे बड़े मेंटल हॉस्पिटल में IASOWA का दिल छू लेने वाला दौरा

Sunday, Nov 23, 2025-08:08 PM (IST)

भोजपुर (कोईलवर): बिहार में मानसिक स्वास्थ्य के सबसे बड़े केंद्र BIMHAS (बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान) में रविवार को कुछ खास मेहमान पहुँचे। भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की पत्नियों का संगठन IASOWA की पूरी कार्यकारिणी यहाँ सद्भावना भ्रमण पर आई। नेतृत्व कर रही थीं अध्यक्ष डॉ. रत्ना अमृत (पत्नी – कैबिनेट सचिव अमृत अभिजात)। साथ थीं सचिव जैस्मिन चौधरी और संयुक्त सचिव मंजरी सिंह।

PunjabKesari

संस्थान के निदेशक डॉ. जयेश रंजन ने मेहमानों को पुराने कैंपस से नए आधुनिक परिसर तक का सफर दिखाया और पिछले कुछ सालों में हुए बदलावों की जानकारी दी। इसके बाद IASOWA की महिलाओं ने सभी वार्डों का दौरा किया। मरीजों से बात की, उनके साथ वक्त बिताया और हर मरीज को गर्म कंबल, ऊनी कपड़े और बोर्ड गेम भेंट किए।

PunjabKesari

अध्यक्ष डॉ. रत्ना अमृत ने कहा, “मानसिक रोग कोई कलंक नहीं है। ये बीमारी भी बाकी बीमारियों जैसी ही है। आज यहाँ आकर हमें लगा कि बिहार में एक बेहतरीन मेन्टल हेल्थ इंस्टिट्यूट काम कर रहा है। मरीजों की देखभाल और पुनर्वास की व्यवस्था देखकर मन खुश हो गया। हमारा यह छोटा-सा उपहार बस प्यार और स्नेह का प्रतीक है।”

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा, “समाज में अभी भी मानसिक रोगियों को अजीब नजर से देखा जाता है। हमें इसे बदलना है। करुणा और मानवता से ही हम एक स्वस्थ समाज बना सकते हैं। आज का यह दौरा हम सबके लिए नई शुरुआत है।”

IASOWA का संदेश – मानसिक स्वास्थ्य सबकी जिम्मेदारी

PunjabKesari

इस भ्रमण ने एक बार फिर साबित किया कि IASOWA सिर्फ ग्लैमरस इवेंट ही नहीं करती, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुँचने का काम भी कर रही है। संस्थान के मरीजों के चेहरे पर मुस्कान और आँखों में चमक देखकर सभी सदस्य भावुक हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static