सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए पति खाता था गोलियां, परेशान होकर पत्नी ने दी ऐसी खौफनाक मौत जानकर कांप जाएगी रुह

Wednesday, Jan 28, 2026-01:49 PM (IST)

बिहार डेस्क : गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 37 वर्षीय महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने स्वीकार किया कि उसका पति बार-बार उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था और यौन उत्पीड़न करता था। लंबे समय तक चली प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया।

सेक्सवर्धक गोली खाकर करता था परेशान

पुलिस निरीक्षक एन.के. कमलिया ने बताया कि महिला और मृतक पति मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। पति मुंबई में मजदूरी करता था और महीने में केवल एक बार ही सूरत आता था। पति ताकत बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करके जबरन शारीरिक संबंध बनाता। जिससे उसे शारीरिक कष्ट होता था। परेशान होकर महिला ने अपने पति को मारने की साजिश रची।

पत्नी ने पहले हल्दी वाले दूध में मिला दिया जहर, फिर...

महिला ने 1 जनवरी की रात उसने हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर पति को पिला दी, लेकिन इस प्रयास में पति की मौत नहीं हुई। फिर 5 जनवरी को, जब पति की हालत पहले के जहर के कारण पहले से ही खराब थी, महिला ने उसे पकड़कर गला घोंटकर हत्या कर दी।

ऐसी खुली हत्या की पोल

महिला ने हत्या के बाद पति की मौत को बीमारी का रूप देने की कोशिश की। पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला तब सामने आया जब मृतक का भाई शव को बिहार (पूर्वी चंपारण) ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन महिला सूरत में ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गई। भाई को महिला के अजीब व्यवहार पर शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के अवशेष और गला घोंटने के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static