उजड़ गया हंसता-खेलता आशियाना! सनकी पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर खुद भी उठाया खौफनाक कदम; शवों के बीच रोते बिलखते 3 बच्चे

Wednesday, Mar 11, 2026-04:40 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के सहरसा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हादसे से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। वहीं तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया।

जानकारी के अनुसार,बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में बुधवार की सुबह रमन खां (40) और उनकी पत्नी सोनी देवी (38) के शव बरामद किए गए। मृतक रमन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी घर पर बच्चों की देखभाल करती थी। आशंका जताई जा रही है कि घर में किसी बात को लेकर तनाव के चलते खौफनाक कदम उठाया गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने स्थिति का जायजा लिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को अंदेशा है कि रमन ने पहले अपनी पत्नी सोनी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद भी अपनी जान दे दी। मामले की एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल, तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static