Bihar News: छपरा DDC पर होमगार्ड जवान ने लगाया गंभीर आरोप, बोला- '...रॉड से पीटने लगीं मैडम'

Wednesday, May 31, 2023-04:54 PM (IST)

छपरा: बिहार में छपरा जिले की डीडीसी प्रियंका रानी के खिलाफ ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड जवान ने मारपीट की शिकायत डीएम अमन समीर से की हैं। डीडीसी की पिटाई से घायल होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा हैं।

PunjabKesari

होमगार्ड के जवान ने लगाया ये आरोप
होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह ने बताया कि उनकी ड्यूटी डीडीसी आवास पर लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार की रात उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी बाहर से आई, जिसके बाद डीडीसी अपनी गाड़ी से उतरी और ड्राइवर से रॉड मांग कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पीटने लगी, जिससे वह घायल हो गया। होमगार्ड के जवान का आरोप है कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी गाली गलौज और मारपीट करती हैं।

PunjabKesari

"डीडीसी की हिटलर शाही बर्दाश्त से बाहर"
वहीं, घायल अवस्था में होमगार्ड के जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ छपरा के अध्यक्ष राम बहादुर एवं सचिव दीपक कुमार ने छपरा जिलाधिकारी अमन समीर से मिलकर डीडीसी प्रियंका रानी के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने कहा कि डीडीसी की हिटलर शाही बर्दाश्त से बाहर है। उन लोगों के द्वारा डीएम से मांग की गई है कि दोषी पर सख्त कार्रवाई हो। इस मामले में डीडीसी प्रियंका रानी ने कहा कि जिनके द्वारा ये आरोप लगाया जा रहा है उन्हीं से पूछ लीजिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static